score Card

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान आज,खड़गे और थरूर के बीच होगा कड़ा मुकाबला

कांग्रेस के लिए आज बेहद अहम दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वोट करेंगे तो वहीं 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी में मतदान करेंगे।

कांग्रेस पार्टी में 22 साल के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। वहीं 24 साल के बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष होगा। आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने होंगे।

इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। लगभग नौ हजार से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए अपना मत डालेंगे। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में यहां एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 65 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के यहां एआईसीसी मुख्यालय में मतदान करने की उम्मीद है।

वहीं, राहुल गांधी कर्नाटक के संगनाकल्लू में बल्लारी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शिविर में लगभग 40 अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ मतदान करेंगे। थरूर अपना मत केरल कांग्रेस मुख्यालय तिरुवनंतपुरम में डालेंगे, जबकि खरगे बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस कार्यालय में मतदान करेंगे।

calender
17 October 2022, 10:22 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag