कोरोना: 24 घंटे में 13216 नए केस, 23 लोगों की मौत

कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने दुबारा से लोगों की चिंता बढ़ा दी है.स्वास्थ मंत्रालय के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 13216 नए संक्रमण मिलें हैं वहीं 23 लोगों की मौत भी सामने आई है. जिसमें केरल के 13, महाराष्ट्र के तीन, कर्नाटक के दो और दिल्ली, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। अगर कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो उसकी संख्या 68 के पार चली गई है।

Janbhawana Times

नई दिल्ली। कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने दुबारा से लोगों की चिंता बढ़ा दी है.स्वास्थ मंत्रालय के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 13216 नए संक्रमण मिलें हैं वहीं 23 लोगों की मौत भी सामने आई है. जिसमें केरल के 13, महाराष्ट्र के तीन, कर्नाटक के दो और दिल्ली, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। अगर कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो उसकी संख्या 68 हजार  के पार चली गई है।

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक और हरियाणा से सामने आए हैं। बीते दिन महाराष्ट्र से कोविड -19 के 4,165 नए मामले दर्ज किए। इसमें से 2,255 अकेले मुंबई शहर में दर्ज किए गए। इसके बाद केरल था, जिसमें 3,253 मामले और 13 मौतें हुईं। राजधानी दिल्ली ने एक ही दिन में 1,797 कोविड -19 संक्रमण दर्ज किए, जो लगभग चार महीनों में सबसे अधिक है, साथ ही एक मृत्यु भी हुई।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag