Corona Update: धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 406 नए केस

देश में कोरोना वायरस को लेकर राहत की खबर सामने आई है। कोरोना के पिछले 24 घंटे में महज 406 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं इस दौरान 12 मरीजों की मौत हो गई। बता दें कि कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,402 रह गई है।

Janbhawana Times

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,69,421 हो गई है। वहीं भारत में अब कोरोना रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, देश में अब तक 4,41,32,433 लोग कोरोना से बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। ऐसे में ये बड़ी राहत की खबर है कि कोरोना रिवकरी रेट में भी इजाफा हो रहा है।

वहीं भारत सरकार कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान पर काफी जोर दे रही है। इस अभियान के तहत अभी तक 219.86 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag