भाजपा की गलती के लिए देश नहीं मांगेगा मांफीः Congress

कांग्रेस ने सोमवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर देश को शर्मिंदा करने का आरोप लगाते

Janbhawana Times

कांग्रेस ने सोमवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर देश को शर्मिंदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की गलती के लिए भारत माफी नहीं मांगेगा। कांग्रेस पार्टी ने यह भी कहा कि इसके लिए भाजपा नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए और विवादित टिप्पणी करने वाले नेताओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि भाजपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। इसके बाद दिल्ली के अपने मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी निष्कासित कर दिया था। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दोनों नेताओं की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई थी। जिसके बाद इस मामले को लेकर विरोध काफी बढ़ गया था।

कांग्रेस ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा की गलती की माफी देश नहीं मांगेगा। भाजपा की गलती की माफी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगें। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के नाम पर नाटक करने की बजाए उन्हें गिरफ्तार किया जाए।’

 

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भारत माफी मांगे, ऐसी गलती हमारे देश ने नहीं की है। गलती भाजपा ने की है, उसका खामियाजा देश क्यों भुगते? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को राजधर्म के बारे में कतर और कुवैत द्वारा याद दिलाया जा रहा है। इससे ज्यादा शर्म की बात कुछ नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी ने हम सबका सिर नीचे झुका दिया। खेड़ा ने कहा कि हमारे देश ने गलती नहीं की है। भाजपा को माफी मांगनी चाहिए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag