100 दिन 8 राज्य और 2800 KM, ऐसी रही राहुल की भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा क्या दिन पूरे कर चुकी है। राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा राजस्थान में है जोकि यहां पर अपनी 70 फ़ीसदी यात्रा पूरी कर चुकी है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा क्या दिन पूरे कर चुके हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा राजस्थान में है। फिलहाल 70 फ़ीसदी यात्रा पूरी हो चुकी है। आज भारत जोड़ो यात्रा एक ही पेज में 22 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा कांग्रेस के खोए जनाधार को वापस पाने की कवायद के तौर पर देखी जा रही है तो वही राहुल गांधी के सियासी सफर को भी नया आयाम देगी। लेकिन क्या वाकई में राहुल को लेकर लोगों की सोच बदली है और कांग्रेस मजबूत हुई है। इन्हीं तमाम सवालों के जवाब ढूंढने की हम कोशिश कर रहे हैं। 

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह यात्रा 3570 किलोमीटर की है। इस यात्रा में राहुल गांधी के कई अंदाज देखने को मिले आज 16 दिसंबर को राहुल गांधी की पदयात्रा के 100 दिन हो। 

राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा 100 दिनों में 8 राज्य तमिलनाडु केरल आंध्र प्रदेश तेलंगाना महाराष्ट्र ओडीशा मध्य प्रदेश राजस्थान और 42 जिले और अब तक 28 किलोमीटर तक पैदल सफर तय कर चुकी है। 100 दिनों की यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरने का काम किया। इस दौरान राहुल गांधी ने हिमाचल गुजरात और दिल्ली चुनावों से दूरी बनाकर रखी लेकिन चुनावी गहमागहमी से दूर आम जनता से संपर्क साधने में कामयाब रहे। यात्रा के दौरान हिमाचल में कांग्रेस की जीत तो गुजरात और दिल्ली मैं हार भले ही सवाल बनकर खड़ी हो लेकिन लक्ष्य 2024 का है। 

इस यात्रा के बाद पहली बार ऐसा मौका है जब राहुल गांधी खुद को राजनीति के मैदान में सीरियस प्लेयर के तौर पर साबित करने में कामयाब दिखाई दे रहे हैं। 

राहुल किसी यात्रा में समाज के हर तबके के लोग नजर आए फिल्मी दुनिया से पूजा भट्ट रिया सेन स्वरा भास्कर और आनंद पटवर्धन शामिल हुए तो सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय भी नजर आई। तुम ही शिवसेना के आदित्य ठाकरे एनसीपी की सुप्रिया सुले और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी भी यात्रा में शामिल होने पहुंचे। तो वहीं इस यात्रा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के हिस्सा बनने की खूब चर्चा हुई। 

इस यात्रा को लेकर कांग्रेस का कहना है यह चुनाव के लिए नहीं बल्कि केंद्र की नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान है यह यात्रा बेरोजगारी महंगाई नफरत की राजनीति के खिलाफ लोगों को जोड़ने का काम करेगी। इस यात्रा मैं मिली लोकप्रियता को राहुल 2024 में बुलाना चाहेंगे। लेकिन राहुल की भारत जोड़ो यात्रा क्या वाकई कांग्रेस के लिए और खुद राहुल गांधी के लिए गेम चेंजर साबित होगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

calender
16 December 2022, 03:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो