राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में मानहानि का मामला दर्ज हो गया है। अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अकोला जिले के वाडेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Lalit Hudda

इस मामले में महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की एक कार्यकर्ता वंदना डोंगरे राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगया है कि राहुल गांधी ने सावरकर पर किए गए अपमानजनक बयान से नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

दरअसल, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अकोला जिले के वाडेगांव में भारत जोड़ों यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित किया था। जिसमें राहुल गांधी ने दावा किया था कि सावरकर ने ब्रिटिश शासकों की मदद की थी। उन्होंने डर के कारण दया याचिका लिखकर महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई नेताओं के साथ विश्वासघात किया।

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वाशिम जिले में एक सभा को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने सावरकर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रतीक बताया था।

इसके बाद शिंदे गुट के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा ने राहुल गांधी के अपमानजनक बयानों की आलोचना की। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राहुल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

calender
18 November 2022, 04:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो