दिल्ली :सुप्रीम कोर्ट के 2 नए जज आज लेंगे शपथ

देश के सर्वोच्च न्यायालय में दो नए जज आज पद की शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्य न्यायधीश एनवी रमना आज गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और गुजरात हाईकोर्ट के जज जमशेद बी पारदीवाल को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ दिलाएंगे।

Janbhawana Times

दरअसल,न्यायमूर्ति रमण की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के दो उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश करने के दो दिन बाद केंद्रीय विधि मंत्रालय ने त्वरित रूप से अलग-अलग अधिसूचनाओं में शनिवार को उनकी नियुक्तियों की घोषणा कर दी थी।

बता दें कि न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और जमशेद बी पारदीवाल को सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं शीर्ष न्यायालय वापस 34 न्यायाधीशों की पूर्ण क्षमता के साथ काम करेगा।

calender
09 May 2022, 12:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो