Delhi weather Orange Alert: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, यूपी, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आज दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को आकाश में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ चलते उत्तर प्रदेश, उत्तरखंड, हरियाणा और पंजाब में कुछ इलाकों में ओले भी पड़े है। मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को 3.7 मिलीमीटर बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शनिवार की तुलना में रविवार को तापमान अधिक दर्ज किया गया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी की 28 डिग्री दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ इलाको में ओलावृष्टि के साथ बारिश की  संभावना जताई है। इस वजह से भी तापमान में गिरावट हो सकती है।

आईएमडी ने जताई ओलावृष्टि की संभावना 

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। जिस कारण तापमान में कुछ गिरावट भी हो सकती है। हालांकि, मंगलवार से मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं बुधवार को हल्की धूप निकलने की संभावना जताई है। 24 मार्च को एक बार फिर से हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ, आगरा, रायबरेली, बाराबंकी, एटा, गोड़ा, बांदा, फतेहपुर, अंबेडकरनगर, कौशांबी, उन्नाव, कानपुर समेत अन्य इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव रहने की संभावना नहीं है। 24 मार्च के बाद मौसम में कुछ बदलावा देखने को मिल सकता है। वहीं 24 मार्च के बाद से तापमान बढ़ेगा।  

calender
20 March 2023, 03:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो