Earthquake In Sikkim : आज सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टल स्केल पर 4.3 की रही तीव्रता

सोमवार की सुबह-सुबह सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप सिक्किम के युकसोम में सुबह करीब 4.15 बजे आया। रिक्टल स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई।

Nisha Srivastava

देश के अलग-अलग राज्य में रोजाना भूकंप की घटना हो रही है। कई राज्यों में भूकंप आने से लोग डरे हुए है। अब सोमवार की सुबह-सुबह सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप सिक्किम के युकसोम में सुबह करीब 4.15 बजे आया। रिक्टल स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के मुताबिक भूकंप के झटके सिक्किम के 70 किलोमीटर उत्तर में स्थित युकसोम में महसूस किए गए। आपको बता दें कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। वहीं भूकंप का सेंटर अक्षांश 27.81 और देशांतर 87.71 था। हालांकि सिक्किम में आए इस भूकंप की किसी भी तरह की जान-माल की जानकारी सामने नहीं आई है।

कई राज्यों में आया था भूकंप

असम के नागांव जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी। इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से बताया गया है कि भूकंप रविवार को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर आया है। बता दें कि इससे 11 फरवरी को गुजरात के सूरत जिले में 3.8 तीव्रता का भूकंप का झटका दर्ज किया गया था।

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के एक अधिकारी ने कहा कि सूरत के पश्चिम दक्षिण पश्चिम (WSW) से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप का केंद्र 12:52 बजे दर्ज किया गया था। वहीं तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 12 फरवरी को 33,179 पहुंच गया है। वहीं 92,600 से ज्यादा लोग अभी घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag