निकोबार द्वीप समूह में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

सोमवार यानी 6 मार्च को निकोबार द्वीप समूह में सुबह करीब 5 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिकटल स्केल पर 5 मापी गई।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

सामने आ रही है। विश्व के कई हिस्सों में रोजाना भूकंप से धरती कांप रही है। तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मची तबाही का मंजर आज भू देखने को मिल रहा है। वहीं भारत की बात करें तो भारत में पिछले कई महीनों से अगल-अलग राज्यों में भूकंप के के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

लगातार आ रहे है भूकंप से लोगों दहशत में हैं। आपको बचा दें कि देश में सोमवार की सुबह-सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

निकोबार द्वीप समूह में आया भूकंप

सोमवार यानी 6 मार्च को निकोबार द्वीप समूह में सुबह करीब 5 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिकटल स्केल पर 5 मापी गई। आपको बता दें कि आज जो भूकंप आया उसके झटके भारत और इंडोनेशिया में महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप में अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

रविवार को उत्तराखंड में आया था भूकंप

रविवार 5 मार्च को उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि उत्तरकाशी में यह भूकंप बीती रात को आया था। हैरानी की बात यह है कि उत्तरकाशी के एक के बाद एक 4 बार भूकंप आया।

पिछले रविवार को भी आया था भूकंप

इससे पहले पिछले रविवार यानी 26 फरवरी को गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। आपको बता दें कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केद्र NCS ने इसकी जानकारी थी। राजकोट के उत्तर पश्चिम में करीब 270 किलोमीटर की दूरी पर दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप क्षेत्र के बनाए गए 5 जोन

मानक ब्यूरो (BIS) ने पूरे देश को पांच भूकंप जोन में बांटा है। देश का 59 फीसदी भाग भूकंप के खतरे वाले जोन में है। पांच जोन को सबसे ज्यादा खतरनाक माना गया है। इस जोन में हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, गुजरात का कच्छ, उत्तरी बिहार का हिस्सा शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्य, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल है।

calender
06 March 2023, 10:14 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो