Election Results 2023: त्रिपुरा-नागालैंड में खिला 'कमल', मेघालय में फंसा पेंच

पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहा है ताजा रुझानों से साफ है कि नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाता दिख रहा है। वहीं मेघालय में भाजपा को जरुर थोड़ा झटका लगा है मेघालय में एनपीपी को सबसे ज्यादा सीटें मिली है एनपीपी 26 सीटे मिली है जबकि भाजपा को 3 सीटें ही मिली है।

Vishal Rana
Vishal Rana

Election Results 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है नतीजे सामने आने के बाद नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाता दिख रहा है। वहीं मेघालय में भाजपा को जरुर थोड़ा झटका लगा है मेघालय में एनपीपी को सबसे ज्यादा सीटें मिली है एनपीपी 26 सीटे मिली है जबकि भाजपा को 3 सीटें ही मिली है। 

दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस का सिर्फ मेघालय में खाता खुला है मेघालय में कांग्रेस को 5 सीटें मिली है। इसके अलावा मेघालय में अन्य को 25 सीटें मिली है। मेघालय में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। मेघालय के अलावा कांग्रेस की नागालैंड और त्रिपुरा में हालत बेहद खराब रही और यहां पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को 33 सीटें मिली है और यहां एक बार फिर से भाजपा महागठबंधन की सरकार बन गई है।

भाजपा के अलावा त्रिपुरा में लेफ्ट को 14 सीटें और टीएमपी को 13 सीटें मिली है। त्रिपुरा में मिली जीत के बाद त्रिपुरा के CM माणिक साहा ने कहा कि, "भाजपा की विशाल जीत हुई है, मैं इसके लिए त्रिपुरावासी को शुभकामनाएं देता हूं। आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनाव की रणनीति तैयारी की और आज हमें जीत हासिल हुई है, इसके लिए मैं PM को भी धन्यवाद करता हूं।"

इसके अलावा नागालैंड में भाजपा और एनडीपीपी के गठबंधन को 37 सीटें मिली है और यहां भी भाजपा महागठबंधन की सरकार बन गई है। भाजपा और एनडीपीपी के गठबंधन के अलावा नागालैंड में एनपीएफ को 2 और अन्य को 21 सीटें मिली है।

नागालैंड के चुनावी नतीजों पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि, "मैं नगालैंड के लोगों को एनडीपीपी-बीजेपी को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। डबल इंजन की सरकार प्रदेश की प्रगति के लिए काम करती रहेगी। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना करता हूं जिन्होंने यह परिणाम सुनिश्चित किया।"

मेघालय के चुनावी नतीजे पर भी पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि, "उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेघालय में बीजेपी का समर्थन किया है. हम मेघालय के विकास पथ को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए आभारी हूं।"

वहीं अब मेघालय में भी भाजपा, नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करके अपनी सरकार बना सकती है। वहीं जानकारी सामने आ रही है कि, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने फोन पर बात करके भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से समर्थन मांगा है। इसकी जानकारी देते हुए असम के सीएम हेमंत बिस्वा ने कहा कि, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेघालय में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने के लिए बीजेपी की राज्य इकाई, मेघालय को सलाह दी है।"

इन चुनावी नतीजों से साफ हो गया है पूर्वोत्तर में देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की हालत बेहद खराब हो चुकी है और भाजपा लगातार कांग्रेस का सफाया करने में कामयाब हो रही है। बता दें, पूर्वोत्तर में साल 2016 तक कांग्रेस का बोलबाला रहता था लेकिन अब धीरे-धीरे करके भाजपा पूर्वोत्तर के 8 में से 6 राज्यों पर कब्जा कर चुकी है।

बता दें, तीनों राज्यों में 60-60 सीटों पर वोटिंग हुई थी। त्रिपुरा में 16 फरवरी और नागालैंड, मेघालय में 26 फरवरी को मतदान हुआ था। त्रिपुरा में इस बार मतदान 88 प्रतिशत हुआ है वहीं मेघालय में 6 फीसदी और नागालैंड में 84 फीसदी मतदान हुआ था। 

calender
02 March 2023, 07:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो