राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर पार्टी की आपातकालीन बैठक शुरू

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अब तक आज लगा सबसे बड़ा झटका। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम की टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता आज यानी शुक्रवार रद्द कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम की टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। लोकसभा सचिवालय ने आज यानी शुक्रवार का नोटिफिकेशन जारी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिस मामलें में गुजरात की सूरत कोर्ट ने दोषी करार दिया है। हालांकि कोर्ट ने सजा सुनाने के बाद राहुल गांधी की जमानत मंजूर कर ली थी। इस मामलें को कांग्रेस के नाराज नेताओं ने शाम पांच बजे पार्टी की बैठक बुलाई है। जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा पर हमला बोला है। 

राहुल के समर्थन में बोले उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राहुल गांधी के समर्थन में बोले- राहुल गांधी की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। चोर कहना हमारे देश में एक अपराध हो गया है। चोर और लुटेरे अभी भी आज़ाद हैं और राहुल गांधी को सजा मिल गई। यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है। सभी सरकारी तंत्र दबाव में हैं। यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है। लड़ाई को ही दिशा देनी है।

calender
24 March 2023, 04:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो