भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व शरद पवार

भारत जोड़ो यात्रा नवंबर में महाराष्ट्र पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व शरद पवार इसमें शामिल हो सकते हैं।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

मुंबई : भारत जोड़ो यात्रा नवंबर में महाराष्ट्र पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व शरद पवार इसमें शामिल हो सकते हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र कांग्रेस की एक प्रतिनिधिमंडल ने पू्र्व सीएम ठाकरे के निजी आवास मातोश्री पर जाकर मुलाकत की और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा इस वक्त आंध्रप्रदेश राज्य से गुजर रही है।

इससे पहले तमिलनाडु से शुरू हुई यह यात्रा ने अबतक केरल, कर्नाटक की यात्रा कर करीब 1000 किमी के सफर को तय करते हुए आंध्रप्रदेश पहुंची है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हुई। बता दें 7 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा 3500 किमी की सफर तय कर कश्मीर में समाप्त होगी। हालांकि कुल 150 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा ने आज 41 दिन की सफर को समाप्त किया है।

calender
18 October 2022, 06:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो