नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार की राजनीति में अपनी अलग और खास पहचान बनाने वाले जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। आज उन्होंने गुरुग्राम के फॉर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अपनी समाजवादी छवि से उन्होंने जनता के बीच में अलग पहचान बनाई। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है। शरद यादव के निधन की पुष्टि उनकी बेटी ने की है।

Vishal Rana
Vishal Rana

बिहार की राजनीति में अपनी अलग और खास पहचान बनाने वाले जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। आज उन्होंने गुरुग्राम के फॉर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अपनी समाजवादी छवि से उन्होंने जनता के बीच में अलग पहचान बनाई। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है। शरद यादव के निधन की पुष्टि उनकी बेटी ने की है।

ट्वीटर पर शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए लिखा कि, "पापा नहीं रहे"

बता दें, शरद यादव बिहार की मधेपुरा सीट से चार बार सासंद रहे। इसके अलावा वे जेडीयू के अध्यक्ष के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री भी रहे। साल 2016 में उन्होंने जेडीयू पार्टी को छोड़कर अपनी पार्टी का गठन किया था। जिसका बाद में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल विलय किया था। जानकारी के मुताबिक पिछले काफी समय से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ी जा रही थी जिसके चलते वे गुरुग्राम के फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे जहां उन्होंने आज 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा।

शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, "शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।" उनके जाने से बिहार की राजनीति को बड़ी क्षति पहुंची है।

 

शरद यादव के निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके लिखा, "मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई. दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।''

 

शरद यादव ने अपने राजनीतिक करियर में जेडीयू को राजनीतिक पटल पर मजबूत पार्टी बनाया। शरद यादव ने पहली बार जबलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और पहले ही लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। अपनी समाजवादी सोच से उन्होंने जनता के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी।

calender
12 January 2023, 11:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो