त्रिपुरा के पूर्व सीएम के घर पर हुआ हमला, पुजारियों को भी बनाया निशाना

अज्ञात लोगों ने पुजारियों के ऊपर भी हमला किया। पास में मौजूद लोगों ने पुजारियों को बचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची।

Nisha Srivastava

मंगलवार 3 जनवरी को त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर में त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब के पैतृक घर पर हमला हुआ। देर रात को कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। आपको बता दें कि ये हमला तब हुआ जब पुजारियों का एक समूह पूर्व सीए के उदयपुर के जामजुमरी इलाके राजनगर स्थित घर पर पहुंचा।

आपको बात दें कि अज्ञात लोगों ने पुजारियों के ऊपर भी हमला किया। पास में मौजूद लोगों ने पुजारियों को बचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। आपको बता दें कि पुजारी पूर्व सीएम बिप्लब देब के पिता के वार्षिक श्राद्ध समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद के आवास पर यज्ञ करने आए थे।

खबरें और भी हैं...

 

उत्तरकाशी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी इलाकों के तापमान में आई गिरावट

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag