अलविदा सिद्धू मूसेवाला : पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, चाहने वालों की उमड़ी भीड़

मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला अब अंतिम सफर पर है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है। मानसा जिले के मूसागांव स्थित पैतृक घर से कुछ देर में अंतिम यात्रा निकलेगी। बता दें कि उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।

Janbhawana Times

खबर हैं कि मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे मोडिफाई करवाकर भी उन्होंने घर में रखा हुआ था।

वहीं सिद्धू के अंतिम संस्कार की खबर आने के बाद बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मूसागांव पहुंचने लगे थे। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से डॉक्टरों ने रातभर उनका शव अस्पताल में ही रखा और सुबह परिवार को सौंप दिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag