कल आएंगे गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे

गुरुवार 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। हिमाचल में मतदान एक चरण में हुआ था।

calender

गुरुवार 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। हिमाचल में मतदान एक चरण में हुआ था। इंडिया टुडे ग्रुप एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 24 से 34, कांग्रेस को 30 से 40, अन्य को 4 से 8 और आम आदमी पार्टी को खाता भी खुलता हुआ नही दिख रहा है।

इसका मतलब हिमाचल में सीधे-सीधे भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गुजरात में 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ था। अब गुरुवार को गुजरात के भी नतीजे आने वाले है। जहां एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। इंडिया टुडे ग्रुप एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है।

इसके अलावा कांग्रेस 16 से 30 और आम आदमी पार्टी 9 से 21 सीटें जीत सकती है। लेकिन यह तो कल ही पता चल पायेगा कि जनता ने इस गुजरात के लिए किसको चुना है। इस बार गुजरात में भाजपा और आप ने जमकर प्रचार प्रसार किया। दोनों पार्टियों ने किसी प्रकार की कोई कसर नही छोड़ी है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुजरात में परिवर्तन के आसार लग रहे है जबकि भाजपा को एक बार फिर से अपनी सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें................

MCD Elections: आम आदमी पार्टी ने भारी जीत के बावजूद घाटा भी किया बर्दाश्त , जानिए कैसे ?

First Updated : Wednesday, 07 December 2022