हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता पर बोला हमला- 'राहुल गांधी को स्पष्ट रूप से माफी मांगनी होगी'

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए विवादित बयान पर भाजपाइयों जमकर हलमा बोला इस बीच आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हे स्पष्ट रूप से से माफी मांगनी होगी'

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलता नजर आ रहा है। आज संसद में कार्यवाही में घमासान मचने की संभावना है। तो वही दूसरी तरह आज भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर उन्होंने भी हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो उसे बोलने की आजादी है लेकिन इसके साथ ही वह आजादी भी आती है जिसे मैं उत्तरदायित्व की आवश्यकता कहता हूं। हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र हैं लेकिन मिस्टर गांधी ब्रिटेन गए और कहा कि भारतीय लोकतंत्र बुनियादी ढांचे पर हमले का सामना कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि "उन्हें (राहुल गांधी) स्पष्ट रूप से, स्पष्ट रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की विचारधारा का मूल कायरता है। मुझे नहीं पता कि वह क्या कहने की कोशिश कर रहा है। भारत आज 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि 'वह (राहुल गांधी) एक दूरदर्शी कदम के रूप में चीन की बेल्ट एंड रोड पहल की सराहना करते हैं। क्या उन्हें पता है कि चीन का BRI पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर जाता है?... उनकी दादी ने वैध रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों को निलंबित और खारिज करने के लिए 50 बार अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल किया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag