स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले आए सामने

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले आए सामने

Lalit Hudda
Lalit Hudda

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि, 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रोन के 2 मामले दर्ज़ किए गए हैं। ये मामले कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल के एक व्यक्ति और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है।

read more: जाने कैसे सूखी खांसी से पाए छुटकारा!

उन्होंने बताया कि, कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बारे में बहुत से तथ्य विज्ञान के द्वारा सामने आने वाले हैं। भविष्य में जो भी निर्णय लिए जाए वे सभी निर्णय वैज्ञानिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही लिए जाने चाहिए।

कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70% मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड मामले आए और 29,000 से अधिक मृत्यु एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज़ की गई।

इसके अलावा नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल ने बताया, पूरी दुनिया में अभी ओमिक्रोन की विशेषताएं, प्रभाव यह सब समझा जा रहा है। वैक्सीन के बूस्टर डोज़ के लिए अध्ययन किया जा रहा है। जैसे-जैसे जो स्थिति सामने आएगी उसके आधार पर आगे फैसले लिए जाएंगे।

.
calender
02 December 2021, 11:39 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो