हिमाचल के सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक 16 दिसंबर को राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे

Saurabh Dwivedi

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। आगामी16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Deputy CM Mukesh Agnihotri) और प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक इस यात्रा में शामिल होंगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुतम मिलने के बाद पार्टी ने राज्य की कमान सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथों में सौंपी हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री की कमान मुकेश अग्निहोत्री को दे दी गई है।हिमाचल में जीत के बाद कांग्रेस को नयी संजीवनी मिली है।इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है।

और ये भी पढ़े.....

आखिर चालबाज चीन की अरुणाचल के तवांग पर क्यों है नज़र, आइये जानते हैं.....

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag