हिमाचल चुनाव 2022: मैदान में राजनीतिक दलों की जंग, कांग्रेस ने वादे कर मांगे वोट तो भाजपा ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

हिमाचल चुनाव का प्रचार आज से 4 से चार दिनों के बाद थम जाएगी। सोमवार को कांग्रेस और भाजपा की ओर से बड़े चेहरे चुनावी मैदान में दिखे। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर जमकर सियासी पटलवार करते नजर आए।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

शिमला: हिमाचल चुनाव का प्रचार आज से 4 से चार दिनों के बाद थम जाएगी। सोमवार को कांग्रेस और भाजपा की ओर से बड़े चेहरे चुनावी मैदान में दिखे। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर जमकर सियासी पटलवार करते नजर आए। कांग्रेस की ओर हिमाचल चुनाव की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी ने हिमाचल के उना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान देने की बात की। प्रियंका गांधी ने युवाओं से वादा करते हुए कहा है हमारी सरकार बनते ही एंटी ड्रग-अब्यूज़ एनफोर्समेंट अथॉरिटी का होगा गठन। युवाओं को नशे की बुरी लत से दूर कर उनके उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने हिमाचल वासियों से वादा कर कहा कि उनकी सरकार आने के बाद पुरानी पेंशन व्यवस्था को भी बहाल की जाएगी।

 

भाजपा ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी जहाज है जिसका तेल खत्म हो चुका है। इस जहाज को चाहे कोई भी पायलट उड़ाने आ जाए यह उड़ने वाला नहीं है। साथ ही सिंह ने पाकिस्तान, आतंकवाद, और धारा 370 का भी जिक्र किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अब उसकी भाषा में जवाब मिल रहा है। सिंह ने धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि वह इसको हटाने के बारे में जनसंघ के समय से बातचीत कर रहे थे। सिंह ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि सालों से अटका पड़ा फैसला मोदी सरकार में ही लिया गया, अब अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाए जा रहें हैं। कुछ ही सालों में यह आपके सामने होगी।

 

उल्लेखनीय है कि हिमाचल विधान सभा का चुनाव आगामी 12 नवंबर को किया जाना है। जिसका परिणाम 8 दिसंबर को घोषित कि जाएगी। एक ओर भाजपा दोबारा से सत्ता में बने रहना चाह रही है तो वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए अपने सारे ताकत झोंक रही है।

calender
07 November 2022, 04:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो