IIT Madras फिर बना देश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास लगातार चौथी बार देश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बना जबकि विश्वविद्यालय की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु ने पहला स्थान हासिल किया।

Janbhawana Times

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास लगातार चौथी बार देश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बना जबकि विश्वविद्यालय की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु ने पहला स्थान हासिल किया। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग ढांचा (NIRF) से यह जानकारी मिली है।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को वर्ष 2022 की एनआईआएफ रैकिंग जारी की। शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रैंकिंग के मुताबिक, सम्पूर्ण शैक्षणिक संस्थान की श्रेणी में IIT Madras ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरा स्थान आईआईएससी बेंगलुरु, तीसरा स्थान IIT बॉम्बे, चौथा स्थान आईआईटी दिल्ली तथा पांचवा स्थान आईआईटी कानपुर ने हासिल किया।

विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) ने पहला स्थान, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने दूसरा स्थान, जामिया मिलिया इस्लामिया ने तीसरा स्थान, यादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता ने चौथा स्थान तथा अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबतूर ने पांचवा स्थान हासिल किया। शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रैंकिंग में आईआईटी मद्रास इंजीनियरिंग कॉलेज पहले स्थान पर, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag