Nupur Sharma की पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर भारत पर बढ़ा साइबर हमले का खतरा

अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने मीडिया को बताया कि मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकर्स ने अब निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर भारत के खिलाफ साइबर युद्ध छेड़ दिया है।

Janbhawana Times

अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने मीडिया को बताया कि मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकर्स ने अब निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर भारत के खिलाफ साइबर युद्ध छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हैकर समूह ड्रैगन फोर्स मलेशिया और हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया ने साइबर हमले शुरू किए और दुनिया भर के मुस्लिम हैकरों से भारत पर साइबर हमले शुरू करने की अपील की।

अहमदाबाद की साइबर अपराध टीम के अधिकारियों ने समूहों के खिलाफ लुकआउट नोटिस के लिए मलेशियाई और इंडोनेशियाई सरकारों और इंटरपोल को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि ठाणे पुलिस, आंध्र प्रदेश पुलिस और असम में एक समाचार चैनल सहित दो हजार से अधिक वेबसाइटों को हैक किया गया है। एक लाइव प्रसारण के दौरान समाचार चैनल पर अंधेरा हो गया और पाकिस्तान का झंडा दिखाई दिया। जिसके बाद चैनल के टिकर पर "पवित्र पैगंबर हजरत मुहम्मद S.A.W.W का सम्मान करें, टीम क्रांति पीके द्वारा हैक किया गया है" यह लिखा हुआ चलता है।

साइबर अपराधियों ने शर्मा के पते सहित उनके व्यक्तिगत विवरण को भी ऑनलाइन प्रसारित किया। कई लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड की डिटेल भी ऑनलाइन लीक हो गई है। नूपुर शर्मा की टिप्पणियों ने एक वैश्विक विवाद को जन्म दिया।

जिसमें कई देशों ने उनकी टिप्पणियों की निंदा की। इसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध हुआ और सुपरमार्केट से भारतीय उत्पाद निकाले जा रहे थे। भाजपा ने शर्मा की टिप्पणियों को "फ्रिंज के विचार" के रूप में खारिज करते हुए, टिप्पणियों से दूरी बनाने की जल्दी की। नुपुर शर्मा को बाद में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से निलंबित कर दिया गया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag