भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा किया पार

कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने एक नया इतिहास बनाया है, देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आँकड़ा पार कर लिया है।

calender

Corona Vaccination in India: 18 जनवरी 2021 को देश भर में शुरू हुए कोविड वैक्सीनेशन अभियान ने एक नया इतिहास बनाया है, भारत ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा भारत ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज के आंकड़े को छू लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देशवासियों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, "टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण! देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सुरक्षित और स्वस्थ्य भारत बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।"

बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया था। पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर, इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया था। फिर 60 साल ज्यादा उम्र के लोग और 45 से 59 साल के वो लोग जिन्हें गंभीर बीमारी थी उन्हें वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 18 साल और बाद में 12 से 17 साल अयुवर्ग में टीकाकरण शुरू किया गया था।

First Updated : Monday, 19 December 2022