इंडियन आर्मी का ऐतिहासिक फैसला, कर्नल रैंक पर होगा महिला अधिकारियों का प्रमोशन

प्रमोशन के लिए टोटल 60 फीसदी प्रभावित महिला अधिकारियों को चयन बोर्ड के लिए बुलाया गया है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

इंडियन आर्मी का ऐतिहासिक फैसला, कर्नल रैंक पर होगा महिला अधिकारियों का प्रमोशन आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। विज्ञान, टीचर्स, फैक्ट्री से लेकर भारतीय सेना तक में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि इंडियन आर्मी में बड़ी संख्या में महिलाएं देश की सुरक्षा करने में अपना योगदान दे रही हैं। आपको बता दें कि भारतीय सेना में तैनात महिला अधिकारियों का प्रमोशन होने वाला है। इसके तहत अब उन्हें कर्नल के पद पर प्रमोशन मिल सकता है।इसके बाद महिला अधिकारी पहली बार आर्मी यूनिट्स का नेतृत्व करेंगी।

प्रमोशन के लिए टोटल 60 फीसदी प्रभावित महिला अधिकारियों को चयन बोर्ड के लिए बुलाया गया है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सेना मुख्यालय में लेफ्टिनेंट कर्नल पोस्ट के लिए पदोन्न्ति चल रही है। सूत्रों के अनुसार वर्ष 1992 से 2006 के बैच की 108 खाली पदों के लिए 244 महिला अधिकारियों के प्रमोशन पर विचार किया जा रहा है। इसमें इंजीनियर्स, सिग्नल, आर्मी एयर डिफेंस, इंटिलिजेंस कोर, आर्मी सर्लिस कोर, आर्मी ऑर्डिनेंस कोर और इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न हथियारों और सेवाओं में शामिल अफसर पद शामिल हैं।

इसके अलावा इंडियन आर्मी में सबसे ज्यादा 28 वैकेंसी कोर ऑफ इंजीनियर्स डिपार्टमेंट में हैं। इसके लिए 65 महिलाओं पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद सेना आयुध कोर और इलेक्ट्रिल-मैकिनकल इंजीनियरिंग में बारी-बारी से 19 और 21 रिक्तियां हैं। इन सभी में कर्नल की पोस्ट के लिए 47 महिला अधिकारियों के प्रमोशन पर विचार हो रहा है।

भारतीय सेना में महिलाएं अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं। आर्मी में महिलाओं को पुरुष अधिकारियों के बराबर स्थायी कमीशन में दिया गया है। इसके बाद महिलाएं विशेष ट्रेनिंग पाठ्यक्रम के साथ सैन्य कार्य कर रही हैं ताकि वो अपने स्थायी कमीशन को सशक्त बना सकें।

calender
20 January 2023, 01:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो