Jammu and Kashmir: बनिहाल में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले-सुरक्षा व्यवस्था की वजह से लिया फैसला

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में रोक दिया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। जिस कारण आज की पदयात्रा को बनिहाल में रोकने का फैसला किया गया।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में रोक दिया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। जिस कारण आज की पदयात्रा को बनिहाल में रोकने का फैसला किया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि अनंतनाग जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। इसके बाद उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर आज की यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। मैं अपने सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर प्रशासन की है और मुझे उम्मीद है कि यात्रा के शेष दिनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीड़ पर काबू पाने वाली पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आगे चलने से मेरे सुरक्षाकर्मी काफी असहज थे, इसलिए मुझे आज अपनी यात्रा रद्द करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को यात्रा में ऐसा नहीं होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि "भारत जोड़ो यात्रा का लोगों ने शानदार स्वागत किया है। आज सुबह से ही लोग यात्रा में शामिल होने के लिए उत्सुक थे।" उन्होंने कहा कि "पुलिस यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरे के पास रहते हैं,  वह चले गए या दिखे नहीं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस का इंतजाम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।"

राहुल गांधी ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा का लोगों ने शानदार स्वागत किया है। आज सुबह से ही लोग यात्रा में शामिल होने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने कहा कि 'पुलिस यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरे के पास रहते हैं,  वह चले गए या दिखे नहीं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस का इंतजाम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।'

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सुरक्षा व्यवस्था में चूक का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त नहीं किया गया है और यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं था। राहुल गांधी और अन्य यात्री सुरक्षा के बिना नहीं चल सकते है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एक गंभीर चूक है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की पदयात्रा शुक्रवार को रामबन जिले में बनिहाल से सुबह करीब नौ बजे हुई थी। अब तक अब तक जम्मू-कश्मीर में करीब 90 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी हो चुकी है।

वहीं नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वे श्रीनगर से करीब 120 किलोमीटर दूर बनिहाल में शुक्रवार को यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे इस यात्रा में इसलिए शामिल हुए है, क्योंकि उन्हें देश की छवि की ज्यादा चिंता थी। उन्होंने कहा कि हम किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि देश की छवि के लिए यात्रा में शामिल हुए है।

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की गई थी। वहीं आने वाली 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा।

calender
27 January 2023, 04:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो