Bharat Jodo Yatra In Jammu And Kashmir की ताजा ख़बरें
क्या पता सर्जिकल स्ट्राइक हुई ही न हो… दिग्विजय सिंह ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बीजेपी पर किया हमला
कांग्रेस की जम्मू कश्मीर में जारी भारत जोड़ो यात्रा में, सोमवार पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। जहां वे अपने चिर-परिचित अंदाज़ में नज़र आए। यात्रा जम्मू-कश्मीर में जारी है तो वे मोदी सरकार को घेरने के लिए मुद्दा भी मिलता-जुलता ही लेकर आए। जहां एक पड़ाव पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। साथ ही उन्होंने एक बार फिर से पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाया।
जम्मू पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, जनसभा में बोले राहुल- देश का पूरा धन 2-3 उद्योगपतियों की जेब में जा रहा
राहुल गांधी की भारता जोड़ो आज जम्मू कश्मीर पहुंची। राहुल गांधी विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदूस्तान का पूरा पैसा 2- 3 उघोगपतियों के जेब में जा रहा है। इसलिए भारत में बेरोजगारी फैल रही है।
जम्मू-कश्मीर पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिला संजय राउत का साथ, शिवसेना सांसद ने राहुल की तारीफ में कही बड़ी बात
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुक्रवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) पहुंच चुकी है। मालूम हो कि राहुल गांधी ने कठुवा से राज्य में अपनी इस यात्रा की शुरुआत की है, जहां उन्हें शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) का साथ मिला है।

