Jammu and Kashmir: गुलमर्ग में बर्फबारी के साथ बारिश ने बढ़ाई ठंड, पारा लुढ़का

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में हल्की बर्फबारी और बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में पारा लुढ़क गया है। वहीं न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Lalit Hudda

रविवार को गुलमर्ग में हुई हल्की बर्फबारी और घाटी के कुछ इलाकों में हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। जबकि मैदानी इलाकों में पारा लुढ़क गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में बीती रात एक सेंटीमीटर तक की बर्फबारी हुई। जिस कारण घाटी के मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को पीर पंजाल क्षेत्र सहित कश्मीर घाटी के गुरेज, बांदीपोरा, राजदान टॉप, सोनमर्ग और अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं पर्यटन स्थल पहलगाम में रात के समय न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा श्रीनगर समेत आस पास के मैदानी इलाकों में रविवार को बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, काजीगुंड का तापमाम 0.8 डिग्री सेल्सियस और कुकरनाग का तापमाम 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।

calender
20 November 2022, 03:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो