छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में शुरू हुई जियो 5G की सेवा

jio कंपनी ने छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड राज्यों में अपनी 5G सेवा की शुरुआत कर दी है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Jio 5G Service Launch: देशभर में जियो 5G की धूम मची हुई है। दुनिया में जियो कंपनियां अपना प्रचार-प्रसार कभी तेजी से कर रही है। आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर रिलायंस जियो ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड राज्यों में अपनी 5G सेवा की शुरुआत कर दी है।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने Jio True 5G सेवाओं की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ में Jio True 5G सेवाएं राजधानी शहर रायपुर और औद्योगिक समूह दुर्ग और भिलाई में शुरू हुईं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि 5G से समग्र विकास, शिक्षा, ढांचागत विकास, शासन, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे संपूर्ण अर्थव्यवस्था खासतौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा, इसके साथ ही इससे छोटे कारोबारियों को मदद मिलेगी और युवाओं को 'नवा छत्तीसगढ़' बनाने के लिए नौकरियों के अवसर मिलेंगे।

बिहार और झारखंड के भी कई शहर Jio True 5G मैप का हिस्सा बन चुके है। बिहार की राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर के साथ झारखंड की राजधानी रांची और स्टील सिटी जमशेदपुर वो शहर हैं, जिन्हें Jio 5G सेवाएं मिल रही हैं।

जियो के एक प्रवक्ता ने बताया, "प्रौद्योगिकी एक महान एकजुट है। Jio को छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में अपनी Jio True 5G सेवाओं को लॉन्च करने और कर्नाटक, ओडिशा, केरल तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर गर्व है।" 

उन्होंने आगे कहा कि हमें भारत के 8 राज्यों के 16 नए शहरों में Jio True 5G सेवाओं के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है क्योंकि हम पूरे देश में True 5G रोलआउट की गति और तीव्रता को बढ़ा रहे हैं।

जियो के प्रवक्ता ने कहा, "हम चाहते हैं कि 2023 में हर Jio यूजर परिवर्तनकारी लाभों का आनंद उठाए।" Jio के अनुसार, ये नए True 5G संचालित शहर हमारे देश में महत्वपूर्ण पर्यटन, वाणिज्य और औद्योगिक गंतव्य हैं।

calender
15 January 2023, 03:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो