अमरपुर में विजय संकल्प रैली में जेपी नड्डा ने कहा- डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर को दिया बदल

त्रिपुरा के अमरपुर में विजय संकल्प रैली को जेपी नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी और गर्व है कि इन 5 वर्षों में त्रिपुरा में विकास अद्वितीय रहा है। आज यहां आना मेरा सौभाग्य है; यहां भारी भीड़ वास्तव में दर्शाती है कि त्रिपुरा के

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

त्रिपुरा के अमरपुर में विजय संकल्प रैली को जेपी नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि 'मुझे यह बताते हुए खुशी और गर्व है कि इन 5 वर्षों में त्रिपुरा में विकास अद्वितीय रहा है। आज यहां आना मेरा सौभाग्य है; यहां भारी भीड़ वास्तव में दर्शाती है कि त्रिपुरा के लोगों ने फिर से बीजेपी, बीजेपी और बीजेपी को लाने का फैसला किया है। त्रिपुरा राज्य भी देश के किसी भी अन्य हिस्से की तरह ही प्रगति कर सकता है और ये 5 साल उनके विश्वास की गवाही देते हैं।'

उन्होंने कहा कि 'मुझे खुशी है कि अभी अभी  पद्मश्री का पुरस्कार हमारे श्री नरेन्द्र चंद्र वर्मा और श्री विक्रम किशोर जमातिया  को दिया गया। त्रिपुरा की जनता की ओर से मैं उन्हें और उनके परिवार को बधाई देता हूं। भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार ने त्रिपुरा की तस्वीर और तकदीर को बदल डाला है।  ये बदला हुआ त्रिपुरा है। प्रधानमंत्री जी को पूर्वोत्तर भारत की विशेष चिंता है और हम इस क्षेत्र के विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं।

 यह अब पुराना त्रिपुरा नहीं रहा, आकांक्षाओं और उपलब्धियों से भरा 'नया त्रिपुरा' है। डबल इंजन की सरकार ने सचमुच राज्य की तस्वीर बदल दी है। पीएम मोदी नॉर्थ-ईस्ट के संरक्षक रहे हैं और वे हमेशा इस क्षेत्र के विकास के लिए चिंतित रहे हैं। भाजपा के राज में त्रिपुरा समृद्ध हुआ है; यात्रा जारी रहेगी और राज्य अब अधिक से अधिक समृद्धि को गले लगाएगा।'

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि 'केंद्रीय बजट 2023-24, भारत के विकास का खाका है 'अमृत काल' का पहला बजट; यह देश की अर्थव्यवस्था को वास्तव में समावेशी और सशक्त बनाने की आकांक्षाओं और ढांचे से भरा है। आज से 9 साल पहले भारत कैसा था? घुटने टेकने वाला भारत था, फैसला नहीं ले सकने वाला भारत था, भ्रष्टाचार करने वाले देशों में शुमार था जहां आए दिन घोटाले होते रहते थे।

लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 9 साल में भारत आकांक्षाओं का देश बन गया, छलांग लगाने वाला देश बन गया और दुनिया में खुद को स्थापित करने वाला मजबूत राष्ट्र बन गया। यह बजट महिला सशक्तिकरण के लिए, युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए, समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत करने के लिए एक आधार प्रदान करता है; यह लोगों की जरूरतों का ख्याल रखने वाला बजट है, जिसमें 'किसी को पीछे न छूटने' की दिशा में आगे बढ़ाया गया है।'

calender
03 February 2023, 01:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो