कर्नाटक में गरजे केजरीवाल-मान, ‘डबल इंजन नहीं, नई इंजन की सरकार बनाएंगे’

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को कर्नाटक दौरे पर हैं।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

Karnataka: 24 मई को कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। यानी कि कर्नाटक में कभी भी चुनाव आयोग चुनाव तारीखों की घोषणा कर सकता है। अब जब चुनाव नजदीक है तो राजनीतिक दलों का कर्नाटक में धमकना लाजमी है। बड़े-बड़े नेता कर्नाटक पहुंचने लगे हैं और रैलियां भी ताबड़तोड़ कर रहे हैं। कर्नाटक के चुनाव में आम आदमी पार्टी भी जोर आजमाइश में लगी है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चुनावी माहौल के बीच कर्नाटक के दावणगेरे पहुंचे। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को कर्नाटक दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने यहाँ की जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया को लेकर बड़ा बयान दिया। केजरीवाल ने कहा कि, "मनीष सिसोदिया को जबरन बदनाम किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि, "भ्रष्टाचार को लेकर हमारी सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करती है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, भ्रष्टाचार को लेकर हम अपने नेताओं को भी सीधे जेल में डाल रहे हैं। पंजाब में मान सरकार ने ये कर के दिखाया भी है।"

केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा BJP के एक नेता का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया। उसे गिरफ़्तार नहीं किया है, हो सकता है अगले साल उसको पद्म भूषण दे दें। 8 करोड़ रुपए उसके घर से मिले और गिरफ़्तार मनीष सिसोदिया को किया। मनीष सिसोदिया के घर पर रेड मारी कुछ नहीं मिला है। उनका कहना है कि मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं लेकिन छापेमारी में उनके पास से सिर्फ  10,000 रुपये बरामद हुए हैं। सिसोदिया के बैंक लॉकर में भी उन्हें कुछ नहीं मिला है।

वहीं इस मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी MLA के बेटे के घर से नोट मिलने के मामले पर कहा कि नोट की मोटी-मोटी गड्डी मिलीं किसका पैसा है? उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने टैक्स का जाल फैला रखा है। गैस आन की तो टैक्स, चाय पी तो टैक्स, दूध-छाछ पर टैक्स, पेट्रोल भराया तो टैक्स, पंखा चलाया तो टैक्स यानी सोते-सोते भी टैक्स दे रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार केवल झाड़ू से ही साफ होगा। सीएम मान ने कहा कि शाख़ों से टूट जाएं वो पत्ते नहीं हैं हम आँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे! आप CBI-ED से डरा नहीं सकते हमें। आप नहीं जानते हम किस मिट्टी के बने हैं।

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दावणगेरे शहर में एक मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके साथ आप ने कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। दरअसल आप कर्नाटक में अपनी उपस्थिति जताने की कोशिश कर रही है।

मुफ्त बिजली, पानी का वादा-

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक की जनता से मुफ्त बिजली से लेकर पानी तक दिए जाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक की सरकार आपको ना तो मुफ्त बिजली दे रही है और ना ही मुफ्त पानी। लेकिन हमारी सरकार आएगी तो ये सब सुविधाएं और जनता का हक उन्हें जरूर मिलेगा।

मेरा बेटा भी करप्शन करेगा तो जेल जाएगा-

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, करप्शन को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह सख्त है। जो गलत काम करेगा जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि, मेरा बेटा भी भ्रष्टाचार करेगा तो वो भी जेल ही जाएगा। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

calender
04 March 2023, 04:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो