Kerala: पलक्कड़ जिले में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत, 38 घायल

केरल के पलक्कड़ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पलक्कड़ जिले में दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 38 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

केरल से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पलक्कड़ जिले में दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 38 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक, पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस से एक टूरिस्ट बस टकरा गई। टक्कर लगने से बस दलदल में गिर गई। इस भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी राज्य मंत्री एमबी राजेश ने दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 38 घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।

calender
06 October 2022, 09:45 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो