Maharashtra: पीएम मोदी ने पहली बार दो वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा-पर्यटन और तीर्थ यात्रा को देगी बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज पहली बार एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज पहली बार एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिर्डी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2023
उन्होने कहा,"आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है।यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।" pic.twitter.com/WSaDcYKUXG
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहली बार एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है। यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है। आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेज़ी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं। अब तक दस ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 17 राज्यों के 108 ज़िले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं।
वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है। आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेज़ी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं। अब तक 10 ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं। आज देश के 17 राज्यों के 108 ज़िले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं: PM pic.twitter.com/MwY8IeeLoX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार दस लाख करोड़ रुपए सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से लिए रखे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नौ साल की तुलना में 5 गुना अधिक है जिसमें रेलवे का हिस्सा 2.5 लाख करोड़ है। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार के डबल प्रयासों से महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी और तेज़ी से आधुनिक बनेगी।