त्रिपुरा में एक बार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री माणिक साहा: BJP सूत्र

त्रिपुरा में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। सुत्रो के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सुत्रों के अनुसार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेगें। माणिक साहा ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि भाजपा एक बार फिर से भारी

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

त्रिपुरा में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। भारतीय जनता  पार्टी के सुत्रों के अनुसार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेगें। माणिक साहा ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि भाजपा एक बार फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगी। अब तक नतीजें बता रहे है कि सरकार बना रहे है। त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पीएम मोदी अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

त्रिपुरा CM माणिक साहा ने कहा कि 'भाजपा की विशाल जीत हुई है, मैं इसके लिए त्रिपुरावासी को शुभकामनाएं देता हूं। आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनाव की रणनीति तैयारी की और आज हमें जीत हासिल हुई है, इसके लिए मैं PM को भी धन्यवाद करता हूं।'

त्रिपुरा में भाजपा की सरकार वापस आने पर भाजपाइयों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना और मिठाइयां बाटना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मै बहरहाल जीत का प्रमाण पत्र लेने जा रहा हूं। केंद्रीय नेतृत्व से विचार- विमर्श के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी। त्रिपुरा में चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार त्रिपुरा में 33 सीटों पर बढ़त बन चुकी है। कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन को केवल 16 सीटों पर बढ़त मिल सकी है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोरडोवाली सीट से जीत हासिल किए है। माणिक साहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आशीष कुमार को साहा को 1257 वोटों से हराया है। जिसके कारण माणिक साहा की जीत एक बार फिर से उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि त्रिपुरा में साहा की अगुवाई में ही भाजपा की अगली सरकार शपथ लेगी। हालांकि भाजपा विधायत दल की बैठक के बाद ही अंतिम मुहर लगेगी।

आपको बता दें कि भाजपा के उम्मीदवार माणिक साहा के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष कुमार साहा खड़े थे। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी माणिक साहा ने 19586 वोट पाएं है और कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष कुमार साहा 18329 वोट मिले है। TMC के अनंत बनर्जी 639 वोट मिले है तो वहीं निर्दलीय से रामकृष्ण देबनाथ को 198 वोट मिले है।

तिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने बताया कि 'दो साल पुरानी पार्टी लोगों के आशीर्वाद से त्रिपुरा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हम भले ही थोड़ा पीछे चले गए हों लेकिन 0-13 से आगे बढ़ना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।'

calender
02 March 2023, 07:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो