Meghalaya, Nagaland Assembly Election Live: मेघालय में शाम 5 बजे तक 74.32 % और नागालैंड में 82.42% वोटिंग हुई

नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरु हो गई था। मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। दोनों राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग का चुनाव टाला गया

calender

नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरु हो गई था। मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। दोनों राज्यों की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग का चुनाव टाला गया। 2 मार्च को मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। दोनों राज्यों में 40 महिला उम्मीदवार सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आकड़ो के अनुसार शाम 5 बजे तक मेघालय में 74.32 फीसदी और नागालैंड में 82.42 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया हैं।

07:00 PM, 27 FEB 2023

चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक मेघालय में 74.32 फीसदी और नागालैंड में 82.42 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया हैं।

03:40 PM, 27 FEB 2023

दोपहर 3 बजे तक मेघालय चुनाव में 63.91% और नागालैंड चुनाव में 72.99% मतदान हुआ।

 

01:40 PM, 27 FEB 2023

दोपहर 1 बजे तक मेघालय चुनाव में 44.73% और नागालैंड चुनाव में 57.06% मतदान हुआ।

01:30 PM, 27 FEB 2023

मेघालय CM कोनराड संगमा ने कहा कि 'लोग बड़ी संख्या में मतदान करने आए हैं और हमने आज से पहले कभी भी इतने लोग नहीं देखे। यह अच्छा संकेत हैं और लोग लोकतंत्र में अपना विश्वास दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री का आना अच्छी बात है लेकिन मुझे नहीं लगता कि जितने लोग देखने, सुनने आए वह सारे लोग वोट देंगे।'

 

01:20 PM, 27 FEB 2023

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा जिले में मतदान किया।

11:50 AM, 27 FEB 2023

सुबह 11 बजे तक मेघालय चुनाव 2023 में 26.70% और नागालैंड चुनाव 2023 में 35.76% मतदान दर्ज किया गया।

 

11:10 AM, 27 FEB 2023

मेघालय: मुख्यमंत्री कोनराड संगमा मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए तुरा में मतदान करने पहुंचे। तस्वीरें बूथ संख्या 29 की हैं।

10:50 AM, 27 FEB 2023

आपको बता दें कि सुबह 9 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 12.06% और नागालैंड में 15.76% मतदान दर्ज़ किया गया।

First Updated : Monday, 27 February 2023