मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, क्रिटिकल केयर यूनिट(CCU) में किया गया ट्रांसफर

मुलायम सिंह की हालत बिगड़ी, क्रिटिकल केयर यूनिट(CCU) में किया गया ट्रांसफर

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

नई दिल्ली: मुलायम सिंह यादव की तबीयत अब भी नाजुुक बनी है। अब उन्हें आईसीयू से हटाकर क्रिटिकल केयर यूनिट( सीसीयू) में ट्रांसफर किया गया है। हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी स्वास्थय को सुधारने में लगी हुई है। बता दें कि बीते रविवार को अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रविवार को ही उनके बेटे अखिलेश यादव और उनकी पत्नि लखनऊ से दिल्ली अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत बीते 45 दिनों से लगातार खराब चल रही है, डॉक्टरों ने बताया कि सिंह कई तरह के इंफेक्शन से जूझ रहें हैं। हालांकि डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालात को सुधारने में लगी हुई है।  

बता दें बीते रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनकी स्वास्थ की फोन पर जानकारी ली, और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सपा के कार्यकर्ता लगातार उनके जल्द स्वस्थ होेने की दुआएं कर रहें हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag