मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन, गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि 82 साल के थे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि वह 82 साल के थे। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर मुलायम के निधन की जानकारी दी। 

मुलायम सिंह यादव काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें 2 अक्टूबर को  मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ गई थी। स्थिति में सुधार नहीं होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। वहीं आज उनके निधन की खबर सामने आई है। इसकी सूचना मिलते ही देश सहित उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव के निधन से गहरे सदमे में है। सभी अपने चहेते नेता को याद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सैफई में सपा नेता मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

calender
10 October 2022, 10:00 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो