मुम्बई: ATS ने 15 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार

एटीएस ने रविवार सुबह नालासोपारा से 15 लाख के इनामी नक्सली कारू हुलास यादव को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एटीएस ने नावासोपारा के धनीव बाग के रामनगर के एक चॉल में छापा मारा था।

Vishal Rana
Vishal Rana

नालासोपारा, मुंबई: एटीएस ने रविवार सुबह नालासोपारा से 15 लाख के इनामी नक्सली कारू हुलास यादव को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एटीएस ने नावासोपारा के धनीव बाग के रामनगर के एक चॉल में छापा मारा था। जहां से कारू हुलास गिरफ्तार हुआ है। 45 साल का कारू मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के डोडगा गांव का रहने वाला है।

पूछताछ में कारू ने कबूल किया है कि वह 2004 से ही प्रतिबंधित माओवादी ग्रुप का सक्रिय सदस्य है। वह अब तक 30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। पिछले कुछ दिनों से वह इलाज के लिए मुंबई में रह रहा था। कारू यादव उर्फ करण, उर्फ दीपक यादव (पिता हुलास यादव, कटकमसांडी, डोटवागांव) हजारीबाग का रहनेवाला है।

उस पर हत्या, रंगदारी, लेवी, आर्म्स एक्ट के 24 मामले झारखंड के विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज हैं। हजारीबाग पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिये मुंबई रवाना हो गयी है। उसे हजारीबाग लाकर गहन पूछताछ की जायेगी। बताया जाता है कि नक्सली कारू यादव एके 47 राइफल से लैस रहता था। 15 वर्ष से भाकपा माओवादी का सदस्य रहा है।

calender
18 September 2022, 09:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो