मणिपुर के दौरे पर नड्डा, सभा को किया संबोधित

मणिपुर के दौरे पर नड्डा, सभा को किया संबोधित

Lalit Hudda
Lalit Hudda

साल 2020 में मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी बीच आज खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा मणिपुर पहुंचे। वहां पहुंचकर नड्डा ने सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह भी मौजूद रहे।

read more: दिल्ली से कुशीनगर पहुंची पहली फ्लाइट

उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर में बीजेपी की सरकार ने विकास की एक मिसाल कायम की है। वर्तमान सरकार ने पिछले 5 सालों में अपराधीकरण की राजनीति और राष्ट्र विरोधी ताकतों को रोकने का काम किया है। 5 साल पहले मणिपुर की तस्वीर अस्थिरता थी।

उन्होंने कहा, एन. बीरेन सिंह की सरकार ने इनर लाइन परमिट की व्यवस्था की है इस परमिट के कारण बाहर के लोगों का मणिपुर की ज़मीन पर कोई अधिकार नहीं हो पाएगा।

.
calender
26 November 2021, 11:15 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो