नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से किया विश्वासघातः गिरिराज सिंह

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के जुटे सीएम नीतीश कुमार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहर की जनता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता अन्य नेताओं को साथ देने का भरोसा कैसे दे सकते हैं जो पहले से ही खुद को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान रहे हो।

calender

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी और बिहार की जनता ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने पीएम मोदी और जनता को ही धोखा दे दिया।

उन्होंने आगे लिखा, ऐसे विश्वासघाती महत्वाकांक्षी लोग उन अवसरवादियों को कैसे भरोसा देंगे जो पहले से ही पीएम बनने की महत्वाकांक्षाओं को पाल रहे हैं।

दरअसल, बिहार में भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद से ही नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुट गए है। सत्तारूढ़ भाजपा नीतीश कुमार के इस अभियान की लगातार आलोचना कर रही है।

First Updated : Wednesday, 07 September 2022