नीतीश कुमार को हर तीसरे साल PM बनने का सपना आता है: बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज तीन दिवसीय दौरा समाप्त होने वाला है वे 23 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक तीन राज्यों के दौरे पर थे। आज वे बिहार के दौरे पर है। वे बिहार के चंपारण में एक रैली को संबोधित कर चुके है। इसके बाद अब वो बिहार के पटना में किसानों और मजदूरों को एक समागम में हिस्सा लेगें और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। पटना में किसानों और मजदूरों को करेंगे संबोधित।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज तीन दिवसीय दौरा समाप्त होने वाला है वे 23 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक तीन राज्यों के दौरे पर थे। आज वे बिहार के दौरे पर है। वे बिहार के चंपारण में एक रैली को संबोधित कर चुके है। इसके बाद अब वो बिहार के पटना में किसानों और मजदूरों को एक समागम में हिस्सा लेगें और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। पटना में किसानों और मजदूरों को करेंगे संबोधित।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्मिमी चंपारण के लौरिया में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार की महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार को हर 3 साल में प्रधानमंत्री का सपना आता है। यह बता आप सबको मालूम है। महर्षि वाल्मीकि की ये भूमि, मोहनदास गांधी को महात्मा मोहनदास गांधी बनाने वाली इस चंपारण की भूमि को प्रणाम करता हूं। ये भूमि बहुत पवित्र भूमि है। जय प्रकाश नारायण से लेकर आज तक जिस कांग्रेस के खिलाफ लड़े, जिस जंगलराज के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर NDA की सरकार बनाई, उस जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद की गोदी में बैठ गए हैं।

बिहार में अपराध फिर से चरम पर जा रहा है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि 'बहुत साल तक 'आया राम गया राम' कर लिए, अब आपके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। मैं बिहार की जनता से अपील करने आया हूं कि ये जदयू और आरजेडी का अपवित्र गठबंधन पानी और तेल जैसा है। इसमें जदयू पानी है और आरजेडी तेल है। आज पूरे बिहार की स्थिति अराजक बनी हुई है। अपराध फिर से चरम पर जा रहा है।'

अमित शाह ने दल- बदल करने वाले पर बोला हमला

कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। हत्या, अपहरण, डकैती, बलात्कार के मामले फिर से दिन प्रतिदिन बढ़ने लगे हैं। इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल-बदल करने वाले चुप हो जाए। इससे मुक्ति पाने का एक मात्र रास्ता है मोदी के नेतृत्व में फिर से दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना और मोदी को प्रधानमंत्री बनाना। नीतीश कुमार ने लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है। मगर वे तिथि नहीं बताते हैं। उनको बताना चाहिए कि वे कब मुख्यमंत्री मनाएंगे और नीतीश फिर से बिहार में जंगलराज लाएंगे। 

मोदी सरकार के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ: अमित शाह

मोदी के नेतृत्व में यहां विकास हुआ है। पश्चिमी चंपारण में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई है। नरकटियागंज में आईटीआई कॉलेज खुल गया है। रामायण सर्टिक, वाल्मिकी नगर बहुत जल्द ही रामयण सर्टिक से जुड़ने वाला है। नीतीश बाबू मैं तो प्रधानमंत्री मोदी का हिसाब लेकर आया हूं, अगर आप में साहस हो तो कांग्रेस और आरजेडी का हिसाब बिहार की जनता के सामने रखिए।

विपक्षी पार्टी 370 हटाने का विरोध करती है: अमित शाह

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 8 करोड़ 71 लाख लाभार्थियों को अनाज मुफ्त में देने का प्रधानमंत्री मोदी ने फैसला किया है। 60 हजार ऐसे लोग, जिनके पास जमीन नहीं थी उनको 60 हजार रुपये देकर पीएम आवास योजना के पैसे भी भाजपा सरकार ने दिए हैं। इसके अलावा रेहड़ी-पटरी वालों के लिए भी योजनाएं लेकर आए। हर गरीब के कल्याण के लिए काम किए गए। लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी, नीतीश कुमार की पार्टी धारा 370 हटाने का विरोध करती थी।

वे कहते थे कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन धारा 370 हटने के बाद किसी को एक कंकर तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई।  अब समय आ गया है यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है और इसकी शुरूआत 2024 में करनी है।  नीतीश कुमार और आरजेडी बिहार का कल्याण नहीं कर सकते।

calender
25 February 2023, 05:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो