एनवी सुभाष ने राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

एनवी सुभाष ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सभी स्मारकों का दौरा किया। लेकिन राहुल गांधी गैर-गांधी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं गए।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आए दिन विवाद सामने आ रहे हैं। कभी राहुल गांधी पर, तो कभी उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर विपक्षी नेताओं का वार-पलटवार जारी है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश के स्मारकों का दौरा किया।

उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी सहित पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। लेकिन राहुल गांधी ने पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि नहीं दी। इसके बाद ये विवाद सामने आया।

पीवी नरसिम्हा राव के पोते ने साधा निशाना

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कांग्रेस पार्टी गैर गांधी नेताओं का सम्मान नहीं करती। आपको बता दें कि एनवी सुभाष ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सभी स्मारकों का दौरा किया। लेकिन राहुल गांधी गैर-गांधी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं गए।

 

एनवी सुभाष ने आगे कहा कि , जब भारत जोड़ो यात्रा हैदराबाद में थी, तब भी राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास रैली को संबोधित किया। लेकिन हैदराबाद में राहुल गांधी ने वहां भी पीवी नरसिम्हा राव की प्रतिमा को श्रद्धांजलि नहीं दी।

आपको बता दें कि एनवी सुभाष ट्वीट करके कहा कि पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस पार्टी को अपना खून-पसीना दिया। लेकिन ने पार्टी ने कभी उनका सम्मान नहीं किया।

खबरे और भी हैं...

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

calender
27 December 2022, 11:26 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो