Odisha: कटक में मकर संक्रांति मेले में मची भगदड़, एक महिला की मौत, कई घायल

ओडिशा के कटक में मकर संक्रांति मेले में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना पर शोक जताते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुआवजे की घोषणा की है।

Lalit Hudda

ओडिशा के प्रसिद्ध मकर संक्रांति मेले में लाखों की संख्या में लोगों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। इस बीच बारंबा-गोपीनाथपुर टी-ब्रिज पर अचानक से भगदड़ मच गई। इस घटना में एक महिला की कुचलने से मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों में से कुछ की हालात गंभीर बताई जा रही है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को पांच लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

इस घटना के बाद कटक में अथागढ़ उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि "मकर मेले में करीब दो लाख लोग आए, जिसके चलते भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए है।" उन्होंने कहा कि "बहरहाल भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति 90 प्रतिशत कंट्रोल में है।"

calender
14 January 2023, 09:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो