कैंब्रिज विवाद पर नड्डा ने कहा- राहुल गांधी अब 'देशद्रोही टूलकिट' का हिस्सा बन गए हैं

विदेश में कांग्रेस नेता के बयान पर जेपी नड्डा का हमला- राहुल गांधी अब राष्ट्रविरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए गए कथित तौर पर विवादित बयान पर भाजपा लगातार हमला बोल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी भी निर्वाचित बहुमत वाली सरकार और 130 करोड़ भारतीयों का अपमान कर रहे हैं। यह देशद्रोहियों को मजबूत नहीं तो क्या है? विदेशी धरती पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है?

राहुल गांधी की मंशा क्या है: जेपी नड्डा

विदेश में राहुल गांधी के बयान पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगे कहा कि 'दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं। किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं कि यूरोप-अमेरिका को भारत के मामलों में दखल देने के लिए उकसाने के पीछे उनकी क्या मंशा है? आपको इसके लिए माफी मांगनी होगी।

राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और सदन का कर रहे अपमान: जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'ऐसे समय में जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और यहां जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और वहीं जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनकी मंशा क्या है?

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद, राहुल गांधी अब इस राष्ट्रविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए... आजादी के बाद से भारत के इतिहास में, यहां तक ​​कि सबसे कठिन समय में भी, भारत के किसी भी नेता ने कभी भी विदेशी शक्तियों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील नहीं की। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक बहुत ही गंभीर मामला है।'

जेपी नड्डा ने कहा- पाकिस्तान और कांग्रेस एक जैसी क्यों बोलते हैं?

कैंब्रिज विवाद पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी एक ही भाषा क्यों बोलते हैं? पाकिस्तान और कांग्रेस एक जैसी क्यों बोलते हैं? इटली के पीएम ने पीएम मोदी को 'मोस्ट लवेबल' पीएम कहा है। विश्व बैंक से लेकर आईएमएफ तक, सभी भारत में विकास की सराहना कर रहे हैं। जर्मन चांसलर ने कहा है कि भारत का विकास अविश्वसनीय है। जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और सऊदी अरब भारत के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी, आप देश का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी, जब आप भारत के आंतरिक मामलों में किसी दूसरे देश के हस्तक्षेप की मांग करते हैं तो आपकी मंशा क्या होती है?

calender
17 March 2023, 10:42 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो