PM MODI ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी शासित राज्यों में किये गए विकास कार्यों पर विचार-विमर्श के लिए मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी शासित राज्यों में किये गए विकास कार्यों पर विचार-विमर्श के लिए मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ के प्रमुख विनय सहस्रबुद्धे भी शामिल हुए। सूत्रों ने कहा कि 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने केंद्र प्रायोजित सभी कल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख कार्यक्रमों के 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने पर विचार-विमर्श किया।

इन राज्यों में भाजपा अपने दम पर या अन्य दलों के साथ गठबंधन में सत्ता में है। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा शामिल हुए।

बैठक में नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। बैठक में महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और बिहार से तारकिशोर प्रसाद तथा रेणु देवी सहित कई उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

calender
24 July 2022, 07:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो