सेना पर राहुल गांधी के बयान से सियासी बवाल, बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया जयचंद

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन की सेना के बीच कई बार दोनों देशों में झड़प हो चुकी है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन की सेना के बीच कई बार दोनों देशों में झड़प हो चुकी है। भारतीय सेना को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। 

भाजपा का कहना है की ऐसी टिप्पणी करने वालों को पार्टी जल्द से जल्द बाहर निकाल देना चाहिए। भाटिया ने कहा अगर राहुल गांधी को उनकी इस टिपणी के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए, जिसने भारत का अपमान किया और सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है।

गौरव भाटिया ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते और भाजपा को भारत की सेना पर गर्व है, जो जवान सीमा पर चीन की सेना को पीट रहे हैं, उनको अपनी ताकत दिखा रहे हैं। उस समय पर भारत के 'जयचंद' राहुल गांधी हमारी सेना का मनोबल तोड़ने का काम क्यों कर रहे हैं।

गौरव भाटिया ने कहा कि ये 1962 वाला भारत नहीं है। भारत की एक इंच भूमि ना किसी के कब्जे में है और न किसी में ये हिम्मत है कि वो कब्जा कर ले। विश्व की सबसे वीर सेना हमारे पास है, कूटनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं। ये संभव ही नहीं है कि कोई हमारी एक इंच भी भूमि कब्जा ले।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि जब-जब सेना अपना पराक्रम दिखाती है तो देशवासियों की छाती 56 इंच की हो जाती है, लेकिन दर्द होता है तो दुश्मन देश को होता है और राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को होता है। क्या कारण है कि जब-जब सेना के कारण देशवासियों की छाती 56 इंच की होती है, तो कांग्रेस और राहुल गांधी की छाती 6 इंच की हो जाती है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरा होने पर राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की थी। राहुल ने कहा था कि चीन हमारे खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है, केंद्र सरकार सच को स्वीकार करने के बजाए इसे छिपा रही है। राहुल ने ये भी कहा था कि चीन अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जवानों को पीट रहा है।

 

सोर्स- ट्विटर 

calender
17 December 2022, 05:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो