राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने 26/11 आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को किया याद

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की शनिवार को यानी आज 14वीं बरसी है।

Saurabh Dwivedi

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की शनिवार को यानी आज 14वीं बरसी है। इस आतंकी हमले में आतंकियों ने 160 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। वहीं करीब 300 लोग घायल हुए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई हमलों के पीड़ितों को याद किया। उन्होंने कहा कि "26/11 की बरसी पर देश उन सभी को कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है, जिन्हें हमने खोया। हम उनके प्रियजनों और परिवारों के दर्द को साझा करते हैं। राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने कर्तव्य के पालन में बहादुरी से लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया।"

गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि-

गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई आतंकी हमले की 14वीं बरसी पर ट्वीट करते हुए कहा "मुंबई हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और आतंकियों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर सुरक्षाकर्मियों का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। आज का दिन पूरे विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश देता है।"

.

सोर्स.... एएनआई ट्विटर

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag