राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आज पटना दौरा, NDA नेताओं के साथ करेंगी बैठक

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बिहार के सांसदो और विधायकों का सर्मथन हासिल करने के लिए आजपटना पहुंचेंगी। ये जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने दी है।

Janbhawana Times

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बिहार के सांसदो और विधायकों का सर्मथन हासिल करने के लिए आज पटना पहुंचेंगी। ये जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने दी है।

उनके कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे विशेष विमान से पटना (Patna) पहुंचेंगी। हवाई अड्डा से द्रौपदी मुर्मू सीधे हार्डिंग रोड स्थिति बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगी। यहां से वह गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या जाएंगी जहां पर एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद आज ही दोपहर डेढ़ बजे द्रौपदी मुर्मू वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

गौरतलब है कि विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा है। वहीं राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को चुनाव है। साथ ही इसके नतीजे 21 जुलाई को घोषित होंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag