राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को दाखिल करेंगी नामांकन

देश के सर्वोच्च पद यानि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग है। इसके लिए विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि भाजपा ने उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता और झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू के नाम पर दांव चला है।

Janbhawana Times

बता दें कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन 24 जून को दाखिल करेंगी। तो वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार के मुताबिक, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन भरने की आखिरी तिथि 29 जून है। वहीं राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को है और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag