गोवा में प्रियंका ने आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ की मुलाक़ात

गोवा में प्रियंका ने आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ की मुलाक़ात

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी कोई भी कसर नही छोड़ना चाहती है। इस बार चुनाव प्रचार में खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में है। चाहे यूपी हो, चाहे गोवा हो प्रियंका कही भी अपनी पार्टी का प्रचार और प्रसार करने से पीछे नही हट रही है।

also read: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर यूपी के गांवों में निगरानी समितियां सक्रिय

साल 2022 में गोवा में विधानसभा चुनाव होने है। इसी को देखते हुए आज प्रियंका गांधी गोवा पहुंची। जहां उन्होंने दक्षिण गोवा के मोरपीरला गांव में आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ मुलाक़ात की।

इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा, अगर यहां हमारी सरकार बने तो हम पूरी तरह से जनता की सेवा में लगेंगे। भाजपा की सरकार ने यहां के संसाधनों का शोषण किया है। आज की सरकार जनता के लिए काम नहीं करती है, वह अपने गिने-चुने उद्योगपती दोस्तों के लिए काम करती हैं।

.
calender
10 December 2021, 12:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो